77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजित किए गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई। परेड सलामी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने ली। परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने अनुशासन, एकता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को “उत्तम सेवा चिन्ह” प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान यहां 120 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस दिवस के अवसर के पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इनका सम्मान कर उनके द्वारा पुलिस सेवा में दिए गए योगदान को याद किया गया। क्राइम मीटिंग ली समारोह के बाद SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने समस्त अधिकारियों एवं थाना अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने थानेवार सभी थाना अधिकारियों से क्राइम की स्थिति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।