भीलवाड़ा में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के कमरे की छत गिर गई। रात में छत गिरने से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि दोपहर में स्कूल स्टाफ और बच्चे इसी कमरे में मौजूद थे। अगर छत उस समय गिरती तो बड़ी जन हानि हो सकती थी। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। मामला भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के हुरडा का है। देर रात को अचानक गिरी पट्टियां प्रिंसिपल रीमा मीणा ने बताया- महात्मा गांधी स्कूल के प्रिंसिपल रूम की छत की पट्टियां शुक्रवार देर रात अचानक गिर गई। जिसके चलते प्रिंसिपल रूम में रखा स्कूल मटेरियल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य फर्नीचर डैमेज हो गए। हादसे के दौरान प्रिंसिपल, स्कूल स्टाफ और बच्चे अपने-अपने घरों पर थे। इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह स्टाफ पहुंचा तो पता लगा प्रिंसिपल रीमा मीणा ने बताया- परिवार में कोई मेडिकल इमरजेंसी होने के चलते वो करीब 5 दिन से अवकाश पर हैं । शनिवार सुबह जब स्कूल स्टाफ स्कूल पहुंचा तो वहां उन्हें प्रिंसिपल रूम की छत की पट्टियां गिरी हुई नजर आई। रात में छत गिराने से बड़ा हादसा टला प्रिंसिपल का कहना है कि हादसे के दौरान कोई स्टाफ बच्चे या वो खुद मौजूद नहीं थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। पट्टियां काफी पुरानी थी और रूम के रिनोवेशन के दौरान छत पर फाल सीलिंग करवाई हुई थी। इसके चलते कमजोर होने का पता नहीं लग सका। फिलहाल इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी है आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।