सवाई माधोपुर जंक्शन पर गुरुवार को रेलवे प्रशासन की ओर से रेल जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। जिसमें रेलवे यात्रियों को रेलवे से जुड़े कानूनों और सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने जन विश्वास एक्ट के बारे में बताया और यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की। इसी के साथ नियमों के खिलाफ जाने पर जुर्माना लगाने के बारे में बताया। जन विश्वास एक्ट के बारे में बताया सवाई माधोपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा ने बताया- रेल मंत्रालय की ओर से हाल ही में जन विश्वास एक्ट लागू किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों में विश्वास बढ़ाते हुए रेलवे नियमों के प्रति जागरूकता लाना और कानूनों का पालन सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से स्टेशन पर यात्रियों के साथ बात कर उन्हें रेलवे के सभी नियमों की जानकारी दी गई। इन रेलवे नियमों की पालन करने की अपील नियमों का उल्ल्घंन करने पर सजा का प्रावधान इस दौरान रेलवे चेक पोस्ट सवाई माधोपुर के प्रभारी मानसिंह ने यात्रियों को रेलवे कानूनों का उल्लंघन करने पर लागू जुर्माने और सजा के प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने यात्रियों से रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए निर्धारित नियमों की पालन करने को कहा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे खुद नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।