सायला पंचायत समिति के 23 वार्डों में नाम वापसी के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। इन चुनावों में अब कुल 61 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन के दौरान 103 आवेदन मिले थे, जिनमें से 33 रद्द हो गए। इसके बाद बचे 70 प्रत्याशियों में से नाम वापसी के आखिरी दिन 9 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। ज्यादातर वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि, कुछ वार्डों में बसपा, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। देखें वार्डवार प्रत्याशियों की सूची भाजपा और कांग्रेस के 23-23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के 7, आरएलपी के 3 और 5 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।