भास्कर न्यूज | झालावाड़ शहर में भारत विकास परिषद की झालारानी शाखा ने एक निजी विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की सफलता के बाद अब एक और निजी विद्यालय में शिविर आयोजित किया। इस बार छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर इमानुएल स्कूल में रखा गया। अध्यक्षा अर्चना मालपानी ने बताया कि कृष्णा फिर से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, जागरूक करने के लिए हमारे साथ है। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना है। खतरा भांपना सिखाना है। खतरनाक हालात में अपना बचाव करना सिखाना है। प्रशिक्षण में छात्राओं को मानसिक मजबूती की जानकारी दी जाएगी। कानूनी जानकारी दी जाएगी। प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी जाएगी। वंदे मातरम के बाद स्कूल की प्रिंसिपल जेसमीन मेम, वाईस प्रिंसिपल शिवकुमारी, कृष्णा का स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अर्चना मालपानी, शशि अग्रवाल, रानी माहेश्वरी, स्नेहा खंडेलवाल, डॉ. रश्मि गुप्ता, नम्रता गॉड, निर्मला सोमानी, कृष्णा वर्मा सहित सदस्य मौजूद रहे।