भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर आंदोलनकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये तिलचट्टे हैं। एक बार सरकार ने उनकी बात मान ली, अब हर बार चाहते हैं कि देश उनके हिसाब से चलेगा। उन्होंने कहा कि ये विदेशी ताकतों के हाथ में खेलने वाले लोग हैं। कभी भी ऊपर आते हैं, ये बेमकसद आए हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि वे विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत के लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। इसीलिए तो राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश में पिछली बार 2 सीट मिली थी। इस बार भी 2 मिल जाएं, वही काफी है। दरअसल, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन सोमवार को अजमेर पहुंचे, यहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, विपक्षी दलों और देश में चल रहे आंदोलनों पर तीखे हमले किए। बॉलीवुड अभिनेता पर हमला करने वालों पर हो कार्रवाई भाजपा प्रवक्ता ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना पर कहा कि आरोपियों की तलाश कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शाहनवाज हुसैन बोले, 'जो लोग भी इस हरकत कर रहे हैं, उनको तलाश कर उनका काम तमाम करना चाहिए। इस तरह से किसी को डराने की इजाजत महाराष्ट्र सरकार किसी को नहीं देगी।' बिहार की तरक्की का जिक्र, सम्राट चौधरी की तारीफ की बिहार की राजनीतिक स्थिति और विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा, 'बिहार तरक्की के रास्ते पर है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अच्छा काम कर रहे हैं। ख्वाजा की दरगाह से दिली रिश्ता, बोले- जो मिला, यहीं से मिला दरगाह जियारत के बाद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह से उनका दिली रिश्ता और गहरा लगाव है। उन्होंने कहा, ‘यहां से दिली रिश्ता और लगाव है। जो कुछ मुझे मिला है, यहीं से मिला है। मैं हाजिरी देने के लिए आया हूं और पूरे मुल्क में अमन-चैन हो, इसकी दुआ भी की।’ (फोटो वीडियो सहयोग- नजीर कादरी) --- ये खबर भी पढ़ें जयपुर के बाद जोधपुर में CJP कार्यकर्ता की पिटाई:भाजयुमो कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा; 2 दिन पहले स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला हुआ था राजस्थान के जोधपुर में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमा) के कार्यकर्ता ने CJP कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद CJP और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने ABVP और भारतीय जनता युवा मोर्चा के 2 पदाधिकारियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। (पूरी खबर पढ़ें)