सीकर में आज मानूसन की एंट्री हो गई है। जिले में 6 साल बाद जुलाई में मानसून आया है। पिछले साल 18 जून को मानसून आया था। इस तरह इस साल 15 दिन की देरी हुई है। वहीं मानसून के पहले दिन शहर में धूप खिली और हल्के बादल छाए रहे। जिले के पूर्वी इलाके नीमकाथाना क्षेत्र में मानसूनी हवा की वजह से बारिश शुरू हो गई है। जून महीने में इस बार एक वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से 9 दिन बारिश हुई। इसे प्री-मानसून की बारिश माना गया है। जुलाई महीने में सीकर शहर में सामान्य बारिश होती है। इस बार भी सामान्य के आस-पास बारिश होने की संभावना है। लगातार 6 साल जून में आया था मानसून सीकर में पिछले साल की तुलना में मानसून लेट आया है। 2025 में 18 जून को आया था। इस बार 6 साल बाद जुलाई में मानसून की एंट्री हुई है। 2020 से लेकर 2025 तक 18 से 30 जून के बीच तक मानसून आ गया था। मानसून से पहले बरसात मानसून के पहले दिन सीकर शहर में धूप-छांव का असर रहा। अब आगे आने वाले दिनों अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। पिछले साल जिले में मानसूनी बरसात भी अच्छी हुई थी। भारी बारिश करीब 10 दिन चली थी। वहीं मानसूनी हवा की वजह से जिला मुख्यालय समेत लोसल और नीमकाथाना इलाके समेत कुछ इलाकों में जुलाई के शुरूआत में ही बारिश शुरू हो गई थी।