झुंझुनूं | यह तस्वीर आबूसर ग्राम पंचायत के अणगासर गांव की है। यहां गहलोत सरकार ने अकाल राहत योजना के तहत 25 साल पहले दुकानों का निर्माण कराया गया था। ताकि लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा सके। ग्राम पंचायत ने दुकानों का आबंटन कर दिया, लेकिन अभी तक ये दुकानें बंद पड़ी है। बंद पड़ी दुकानें जर्जर हो रही है। सरकार की मंशा का लाभ ग्रामीणों को कोई नहीं मिल पाया।