सीकर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने नालियों की समस्या, गंदे पानी की निकासी और बंद स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी शिकायतें ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। देवीपुरा में कचरे की समस्या दूर करवाई गई, वहीं नारायण कॉलोनी में बंद स्ट्रीट लाइटें चालू करवाने से लोगों को राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' देवीपुरा से रोहित कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में कचरे की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित शर्मा ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए अमित शर्मा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। नारायण कॉलोनी में बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या हुई दूर रामपुरा रोड स्थित नारायण कॉलोनी से विकास माथुर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... शांति नगर में नाले में उगे पेड़-पौधों से रुकी पानी की निकासी तेवीपुरा तिराहा, शांति नगर से नरेश गुप्ता ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के बाहर नाले में पेड़-पौधे उग आए हैं। इससे पानी की निकासी रुक गई है और गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल रही है। लोगों को परेशानी से राहत देने के लिए नाले की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारू करना जरूरी है। अंबेडकर नगर में नाली टूटी, सड़क पर जमा हो रहा पानी अंबेडकर नगर से राकेश दानोदिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाली टूटी हुई है। इसके कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए नाली की मरम्मत करवाना जरूरी है। न्यू शिव कॉलोनी में नाली नहीं बनने से सड़क पर जमा गंदा पानी सबलपुरा से कुलदीप कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि न्यू शिव कॉलोनी में अब तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। यहां नाली का निर्माण करवाकर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। जगमालपुरा रोड पर नाली ओवरफ्लो होने से लोग परेशान सीसीएस नगर, जगमालपुरा रोड से शहजाद सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाली ओवरफ्लो हो रही है। इससे गंदा पानी बाहर आने की समस्या बनी हुई है। लोगों को राहत देने के लिए नाली की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारू करना जरूरी है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':सीसीएस नगर में नाली ओवरफ्लो से सड़क पर जमा गंदा पानी 2.एईएन अजय सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर':न्यू जनता कॉलोनी में दो महीने से बंद स्ट्रीट लाइट 3.‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:गली में झूल रहीं बिजली की तारें, पक्की नालियां नहीं, सड़क पर जमा पानी 4.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 5. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 6.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 7.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 8. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 9.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 10.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई