सीकर शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। कहीं टूटी सड़क और गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं तो कहीं क्षतिग्रस्त चैंबर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई क्षेत्रों में कचरा समय पर नहीं उठने से गंदगी फैल रही है, जबकि आवारा पशुओं के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… मुख्य गली में सड़क नहीं बनने से गड्ढों में गिर रहे वाहन चालक जाट कॉलोनी स्थित स्ट्रीट नंबर-4 में सड़क नहीं बनने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जितेंद्र ने बताया कि पूरे मोहल्ले में सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन मुख्य गली अब भी कच्ची और गड्ढों से भरी हुई है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। क्षतिग्रस्त चैंबर बना हादसों का कारण, मरम्मत की मांग अनंत रोड स्थित गणेशजी मंदिर के पास श्री साड़ीज़ के सामने सीवर चैंबर क्षतिग्रस्त होने से लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासी विष्णु कुमार अग्रवाल ने बताया कि चैंबर का ढक्कन टूटने और धंसने से राहगीरों व वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना रहता है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां हर समय आवाजाही रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। चार दिन से नहीं उठा कचरा, सड़क किनारे फैली गंदगी देवपुरा रोड स्थित कायस्थ कॉलोनी में पिछले चार दिनों से डस्टबिन के आसपास कचरा पड़ा होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। स्थानीय निवासी विकास ने बताया कि कचरा उठाने वाले कर्मचारी केवल डस्टबिन का कचरा ले जाते हैं, जबकि बाहर फैले कचरे को छोड़ देते हैं। शिकायत करने पर दूसरी गाड़ी आने की बात कही जाती है, लेकिन सफाई नहीं हो रही। इससे दुर्गंध फैलने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बेसहारा पशुओं का आतंक, चौराहों पर बढ़ रहा हादसों का खतरा देवनगर स्थित गणेश विहार और जिला स्टेडियम के सामने आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय निवासी महेश खोखर ने बताया कि सड़क और चौराहों पर सांड आपस में लड़ते रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर परिषद से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। सीकर में नागरिकों की ओर से उठाई गई दो समस्याओं का समाधान हो गया है। वार्ड-45 में सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है, वहीं अंजनी विहार कॉलोनी से मृत कुत्ते को हटाकर क्षेत्र में फैली दुर्गंध से लोगों को राहत मिली है। शिकायतकर्ताओं ने भास्कर ऐप पर समाधान होने की पुष्टि की। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… सड़क निर्माण के दौरान टूटी सीवरेज लाइन ठीक, लोगों को मिली राहत शहर के हरि पैलेस के पीछे किशन कॉलोनी वार्ड-45 में सड़क निर्माण के दौरान खुदाई करते समय सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे स्थानीय लोगों को गंदगी और सीवरेज से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतकर्ता राहुल अग्रवाल ने भास्कर ऐप के माध्यम से नगर परिषद से सड़क निर्माण से पहले सीवरेज पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग उठाई थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन की मरम्मत कर दी। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य भी सुचारु रूप से आगे बढ़ सका। शिकायतकर्ता ने ऐप पर समस्या के समाधान की पुष्टि करते हुए बताया कि अब क्षेत्रवासियों को राहत मिल गई है। कॉलोनी से मृत पशु हटाया, बदबू से मिली राहत सीकर के अंजनी विहार कॉलोनी, सबलपुरा क्षेत्र में एक मृत कुत्ता तीन दिनों से पड़ा हुआ था। इससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही थी और लोगों को आवाजाही के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की आशंका बनी हुई थी। इस समस्या को धर्मवीर सिंह ने भास्कर ऐप पर उठाया। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत कुत्ते को मौके से हटवाया और क्षेत्र की सफाई करवाई। शिकायतकर्ता ने समाधान की पुष्टि करते हुए बताया कि अब बदबू खत्म हो गई है और कॉलोनी के लोगों को राहत मिल गई है। आज के स्टार ऑफिसर : एईएन अमित स्वामी आज के हमारे स्टार ऑफिसर एईएन अमित स्वामी बने हैं। हरि पैलेस के पीछे स्थित किशन कॉलोनी, वार्ड-45 निवासी राहुल अग्रवाल ने भास्कर समाधान ऐप पर शिकायत पोस्ट की थी कि सड़क निर्माण के दौरान खुदाई में सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद एईएन अमित स्वामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन की मरम्मत करवाई। समय पर कार्रवाई से समस्या का समाधान हुआ और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली के लिए उन्हें आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 2.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी 3.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 4.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 7.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 8.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा