सीकर के श्रीकल्याण धाम में धर्मांश फाउंडेशन की ओर से मासिक शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। सीकर प्रभारी डॉ. सुप्ती खरे ने कहा कि समाज की शक्ति सामूहिक सहयोग, सेवा और संगठन में निहित होती है तथा हर इंसान को अपनी सामर्थ्य के अनुसार धर्म व समाजहित के कार्यों में योगदान करना चाहिए। महंत डॉ. जुगल किशोर शरण महाराज ने कहा कि आज सनातन संस्कृति को तोड़ने की कोशिशें हो रही हैं। ऐसे समय में समाज को संगठित होकर धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए सजग रहने की जरुरत है। संस्थापक डॉ. ओमेंद्र रत्नू ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए हिंदू परिवारों की सहायता, समाज सेवा व सनातन जागरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। फाउंडेशन के सीकर प्रभारी गोपाल कृष्ण माथुर ने आभार जताया। इस मौके पर सुमित गुप्ता, वृंदा, राकेश पारीक, मगन सिंह, कपिल श्रीवास्तव, सौरभ पारीक, अनिता काजला मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संतों, डॉक्टर्स, समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। महंत डॉ. जुगलकिशोर शरण महाराज, विष्णु प्रसाद जी महाराज, धर्मांश फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. ओमेंद्र रत्नु, धर्मांश फाउंडेशन सीकर की जिला प्रभारी डॉ. सुप्ती खरे, गोपाल कृष्ण माथुर, डॉ. अरूण खरे और रिटायर्ड ADM ईश्वर सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुक्लेश्वर महादेव मंडल के दीपक सोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद कलश स्थापना हुई।