सीकर के कई इलाकों में नालियों की सफाई नहीं होने, सड़क की मरम्मत अटकी होने और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के कारण लोग परेशान हैं। कहीं कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंच रही तो कहीं सड़क खोदने के बाद उसे ठीक नहीं किया गया है। वहीं, धोद रोड स्थित नाथी देवी सिकारिया कॉलोनी में खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' चांदपोल गेट से अभीषेक वेदी ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया था की उनकी गली की रोड लाईट लगी हुई है, लेकिन चलती नहीं है। जिससे राहगीरों को अंधेरे में परेशानी होती है। समस्या सामने आने के बाद जेईएन दीपिका ने इसका समाधान करवा दिया। इससे गली के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन दीपिका को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर वार्ड नंबर 28 की धोद रोड स्थित नाथी देवी सिकारिया कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या सामने आई थी। इसके कारण लोगों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद स्ट्रीट लाइट ठीक करवाकर समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... सिल्वर जुबली रोड पर नाली की सफाई नहीं होने से बढ़ रही गंदगी सिल्वर जुबली रोड से दीपक शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कुछ दिनों से नाली की सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण नाली में गंदगी बढ़ती जा रही है। नियमित सफाई नहीं होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नाली की सफाई करवाने की मांग की है। वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती सुभाष चौक से शुभम ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 13 में पिछले कुछ समय से नाली की सफाई नहीं हुई है। इसके साथ ही क्षेत्र में कचरा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आती है। इससे गंदगी जमा हो रही है और लोगों को परेशानी हो रही है। रहवासियों ने नालियों की सफाई करवाने और नियमित रूप से कचरा गाड़ी भेजने की मांग की है। पानी की निकासी के लिए खोदी सड़क की मरम्मत नहीं कंवरपुरा रोड स्थित कलवारिया कुंज से राजकुमार मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि करीब 15 दिन पहले पानी की निकासी के लिए सड़क खोदी गई थी। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। आदर्श कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट का स्विच खराब, रोशनी भी कम खिंचों का बास स्थित आदर्श कॉलोनी से संध्या देवी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में लगे खंभे की लाइट का स्विच काम नहीं कर रहा है। कॉलोनी में केवल एक ही स्ट्रीट लाइट है, जिससे पर्याप्त रोशनी नहीं हो पाती। ऐसे में रात के समय लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने क्षेत्र में एक और स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 2. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 3. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 4.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 5. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 6.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 7.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 8. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 9.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 10.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई