सीकर में 17 साल के कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट ने अपने कमरे में मंगलवार को पंखे से फंदा लगा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को SK अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की मौजूदगी में बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- कोचिंग स्टूडेंट पिछले साल सीकर में JEE की तैयारी करने जून महीने में आया था। वह यहां प्राइवेट हॉस्टल में रहता था और सीकर की प्राइवेट कोचिंग में JEE की तैयारी कर रहा था। पंखे से लटकर लगाया फंदा पुलिस के अनुसार- स्टूडेंट ने अपने कमरे में कपड़े से फंदा बनाया और पंखे पर लटकाकर सुसाइड कर लिया। हॉस्टल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां से शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लग रही है। परिजन जो भी रिपोर्ट देंगे, उसके आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।