सीकर के कोतवाली थाना इलाके में दो जगह चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने 10 दिन से बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए, वहीं दूसरे मामले में 2 निर्माणाधीन मकान से हजारों रुपए का सामान चोरी हो गया। शादी में गया था परिवार एक मामले में भैरूपुरा कच्चा रास्ता के पास रहने वाले इलशाद खान ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार ससुराल में शादी थी। ऐसे में पूरा परिवार 11 अक्टूबर को शादी समारोह में चला गया। करीब 10-11 दिन बाद वापस लौटे तो घर पर अलमारी-ताले टूटी मिले। चोर ताले तोड़कर 3.25 लाख रुपए और सोने के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोर प्लॉट के कागजात भी चोरी करके ले गए। निर्माणाधीन मकान से कंस्ट्रक्शन सामान चोरी वहीं, दूसरे मामले में वार्ड नंबर 24 निवासी नरसी ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, उनके और उनके पड़ोस में प्रदीप के घर पर कंस्ट्रक्शन चल रहा है। यहां से चोर सरिए,कॉपर मशीन सहित करीब 70-80 हजार रुपए का सामान चोरी करके ले गए।