राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के द्वारा आज प्रदेशभर में कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन हो रहा है। सीकर में 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है। सीकर में 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5016 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक है। सुबह 9 से 10 बजे तक कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षा को देखते हुए सीकर में तीन फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है। जो लगातार परीक्षा केंद्रों पर जाकर चेकिंग कर रही है। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही 2 वीडियोग्राफर भी लगाए गए हैं।