सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग खेत पर काम करने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले आरोपी ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका परिवार खेतों में मजदूरी का काम करता है। इसी सिलसिले में वह लोग सीकर जिले के एक गांव में स्थित खेत में काम करने के लिए गए थे। विरोध करने पर दी धमकी रिपोर्ट के अनुसार, 25 अक्टूबर को रात 11:15 बजे के करीब गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक खेत पर आया और उनकी नाबालिग लड़की से दरिंदगी की। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे धमकियां देने लगा। आरोपी ने नाबालिग को कहा कि वह उसकी बदनामी कर देगा। रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। नाबालिग ने यह बात अपने परिजनों को बताई और फिर पुलिस में मामला दर्ज करवाया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।