सीकर जिले में 17 साल के नीट स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। उसने अपने कमरे में बेडशीट से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार- नाबालिग (17) स्टूडेंट सीकर के एक प्राइवेट कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहा था। वह सीकर में एक प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। उसके साथ वाला रूममेट सुबह की शिफ्ट में कोचिंग जाने के बाद जब शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे वापस हॉस्टल आया तो गेट अंदर से लॉक था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी गेट नहीं खुला। तब हॉस्टल स्टाफ को इस बारे में सूचना दी। पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट जानकारी के अनुसार- मृतक स्टूडेंट दोपहर की शिफ्ट में कोचिंग जाता था। रूममेट की सूचना पर हॉस्टल स्टाफ ने पुलिस को बुलाया। जब गेट खोलकर देखा तो स्टूडेंट फंदे पर लटका हुआ मिला। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि मृतक के पास मिले मोबाइल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों की मौजूदगी में शव का शाम करीब 6 बजे पोस्टमॉर्टम करवाया गया।