सीकर में सड़क निर्माण में देरी और बंद स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान हैं। चांदपोल के राज नगर में सड़क खोदने के एक महीने से ज्यादा समय बाद भी निर्माण नहीं हुआ है। वहीं, पिपराली रोड की न्यू जनता कॉलोनी में दो महीने से स्ट्रीट लाइट बंद है। दूसरी ओर, कलवारिया कुंज में स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई गई और किसान कॉलोनी रोड पर पानी की लीकेज की समस्या का समाधान हुआ। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अजय सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' किसन कॉलोनी रोड से मंजू चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में एक महीने से पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्या बनी हुई है। पानी की लाइन में लीकेज होने से परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद एईएन अजय सिंह रेपसवाल ने इसका समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन अजय सिंह रेपसवाल को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। कलवारिया कुंज में ठीक हुई स्ट्रीट लाइट कंवरपुरा रोड, कलवारिया कुंज से राजकुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। इसके कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार... राज नगर में सड़क खोदे एक महीने से ज्यादा समय बीता चांदपोल, राज नगर से वार्डवासियों ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 36 में सड़क खोदे हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क का काम अधूरा रहने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण वार्डवासी परेशान हैं। न्यू जनता कॉलोनी में दो महीने से बंद स्ट्रीट लाइट पिपराली रोड स्थित न्यू जनता कॉलोनी से मनीष पचार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:गली में झूल रहीं बिजली की तारें, पक्की नालियां नहीं, सड़क पर जमा पानी 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें