सीकर में पंचायत चुनाव के इस चरण में पंच-सरपंच की वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक 81.00 प्रतिशत वोटिंग हो गई है। आज सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में 134 ग्राम पंचायतों के सरपंच और कुल 1394 वार्ड पंच के लिए गुरुवार को वोटिंग हो रही है। सीकर के सामी गांव में आज मतदान के बीच माहौल गर्मा गया। यहां कुछ बाहरी लोग गाड़ी लेकर पहुंचे। ऐसे में ग्रामीणों ने उस पर पत्थर फेंक दिए। सूचना पर पुलिस जाब्ता ,धोद SDM राहुल मल्होत्रा मौके पर पहुंचे है। सीकर जिले की दांतारामगढ़, धोद ग्रामीण, धोद, खाचरियावास और पलसाना पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत में चुनाव चल रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक वोटिंग सरपंच और पंच के लिए बैलेट पेपर से सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। सीकर में भोज्या की ढाणी पंचायत में मतदान के बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। यहां चुनाव लड़ रहे अरुण पारीक से दूसरे प्रत्याशी किशोर कुमार कुमावत और उसके करीब चार दर्जन से ज्यादा समर्थकों ने मारपीट की। अरुण की पत्नी रजनी ने बताया कि उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की और पति की सोने की चेन तोड़ ली। घटना की सूचना मिलने के बाद रींगस एडिशनल एसपी दीपक गर्ग सहित दर्जनो पुलिसकर्मी पंचायत में पहुंचे हैं। 546 बूथों पर 4.95 लाख वोटर करेंगे वोट जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- इस चुनाव में 546 बूथों पर 4 लाख 95 हजार 558 लाख वोटर हैं। इनमें दांतारामगढ़, खाचरियावास और धोद के 4 ट्रांसजेंडर भी रजिस्टर्ड है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति दांतारामगढ़ में 89, धोद में 127, धोद ग्रामीण में 134, खाचरियावास में 85 और पलसाना में 111 पोलिंग बूथ हैं। दांतारामगढ़ पंचायत समिति धोद पंचायत समिति धोद ग्रामीण पंचायत समिति खाचरियावास पंचायत समिति पलसाना पंचायत समिति