सीकर जिले में पंचायत राज के पहल चरण के चुनाव में बुधवार को 23 जिला परिषद सदस्यों और 140 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग हुई। शाम 6 बजे तक 62.42 प्रतिशत वोट डाले गए। सुबह हल्की सर्दी के बीच सुबह 7 बजे से ही वोटर्स का बूथ पर आना शुरू हो गया था। खंडेला में बूथ संख्या 46 पर EVM में खराबी के कारण 20 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ। गांव के लोगों के बीच नेताओं ने भी लाइन में लगकर अपना वोट डाला। सीकर जिले में यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भारणी, पूर्व विधानसभा स्पीकर दीपेंद्रसिंह शेखावत ने मऊ और पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने पिपराली में वोट डाला। मंत्री खर्रा का बड़ा बेटा निर्दलीय लड़ रहा चुनाव मंत्री खर्रा के परिवार के कई लोग चुनावी मैदान में उतरे हैं। खर्रा की पत्नी शांति देवी वार्ड 17 और छोटा बेटा अजय सिंह वार्ड 20 से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं परिवार के 2 सदस्य बड़ा बेटा दुर्गा सिंह पंचायत समिति सदस्य और भाई की पत्नी प्रतिमा सिंह जिला परि‌षद सदस्य के लिए निर्दलीय मैदान में हैं। सीकर जिले में पाटन, नीमकाथाना, अजीतगढ़, श्रीमाधोपुर, खंडेला और पिपराली पंचायत समिति क्षेत्र में 766 पोलिंग बूथ पर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों की वोटिंग हुई। इन 6 पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 7.96 लाख से ज्यादा वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। सीकर में मतदान प्रतिशत अजीतगढ़ पंचायत समिति खंडेला पंचायत समिति नीमकाथाना पंचायत समिति पाटन पंचायत समिति पिपराली पंचायत समिति श्रीमाधोपुर पंचायत समिति देखिए- चुनाव की PHOTOS