राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती- 2025 का एग्जाम खत्म हो गया। परीक्षा दो दिन 5 और 6 अप्रैल को हुई। दूसरे दिन की परीक्षा सोमवार को हुई, जिसमें जिले में 37 केंद्रों पर आयोजित की गई। सीकर में परीक्षा के लिए 11 हजार 994 कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे। इसमें से पहली पारी में 7179 और दूसरी पारी में 7018 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 58.51 प्रतिशत उपस्थिति रही। सीकर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले उनके हाथों में बंधे धागे काटे गए। साथ ही महिला अभ्यर्थियों के जेवरात उतरवाए गए। वहीं शाम को परीक्षा समाप्त होने के बाद सीकर के रोडवेज बस डिपो पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ नजर आई। बस के रोडवेज डिपो पर पहुंचने से पहले ही अभ्यर्थी उनमें सीट पाने के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। इससे पहले रविवार को भी जिले में 11995 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें से पहली पारी में 7007 और दूसरी पारी में 6968 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। अब देखिए परीक्षा से जुड़े फोटोज…