सीकर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… तिलक नगर: सड़क–चौराहों पर बेसहारा पशु, से लोग परेशान हरिराम विहार मार्ग, रानी सती सर्किल, तिलक नगर से गगनदीप माथुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे एरिया में सुबह–शाम सड़क, चौराहे और नुक्कड़ पर बेसहारा पशु खड़े रहते हैं। सुबह स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं निकलते हैं। हमेशा किसी हादसे का डर लगा रहता है। प्रशासन से अपील है कि इन बेसहारा पशुओं को शेल्टर होम पहुंचाए। सीकर बायपास: टूटी, गड्ढों भरी सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल उदय सिंह कविया ने टूटी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और पैचवर्क की अपील की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि सांवली बायपास सर्किल, सीकर बायपास की मुख्य रोड कई महीनों से टूटी हुई है। गड्ढों में बरसात का पानी भरा होने से पैदल निकलना भी मुश्किल है। प्रशासन से अपील है कि पैचवर्क कर लोगों को राहत देने में सहयोग करें। समरथपुरा: एक महीने से पानी की बर्बादी, लोग परेशान किशन कॉलोनी रोड, समरथपुरा से मंजु चौधरी ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की पिछले 1 महीने से सप्लाई का पानी निकल रहा है। शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ है। एक महीने से पानी बहने के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लगातार पानी बहने से सड़क खराब होने का खतरा रहता है। इन्होनें इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। सीकर बाईपास: स्ट्रीट लाइट बंद, राहगीर परेशान सीकर बाईपास, वीर लोध जी जाट सर्किल से राम निरंजन गुर्जर ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की श्रीमान नगर परिषद अध्यक्ष सीकर एक्सीलेंस कॉलेज से लेकर नानी गांव तक स्ट्रीट लाईट बंद है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को अंधेरे में बहुत परेशानी होती है। इन्होनें इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… रोशनगंज मोहल्ला: ठीक हुई 10 दिन से बंद रोड लाइट शहर के रोशनगंज मोहल्ले से एडवोकेट आदिल गौरी ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्हांने लिखा था कि हमारी गली में 5 से 6 रोड लाइट्स हैं लेकिन सभी काफी दिनों से बंद पड़ी हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने लाइट्स ठीक कर दीं। इसी प्रकार कंवरपुरा रोड,कलवारिया कुंज से राजकुमार ने भी खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि बीते 10 दिनों से हमारी गली की रोड लाइट बंद पड़ी है। शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है, जबकि अंधेरे के कारण लोगों को काफी असुविधा हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। महाराणा प्रताप नगर: जेईएन दीपिका पारीक बनीं 'स्टार ऑफिसर' नगर परिषद की इलेक्ट्रिक सेक्शन की जेईएन दीपिका पारीक ने रोड लाइट की समस्या का समाधान करवाकर स्थानीय लोगों की परेशानी दूर की है। दरअसल, शहर के आरटीओ ऑफिस रोड, राधा किशनपुरा से मूल सिंह तंवर ने पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट खराब है। रात में सड़क पर अंधेरा रहने से लोगों के आने–जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद जेईएन ने इस समस्या का समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान