सीकर में 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने CCTV फुटेज देखा तो, एक युवक घर के बाहर से युवती को लेकर जाता नजर आया। वहीं कॉलेज गई एक लड़की भी घर नहीं लौटी। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी में नजर आया युवक युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 27 अक्टूबर की रात सोई थी। अगले दिन सुबह घर में नहीं मिली। आस-पड़ोस में भी बेटी के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में चेक किया तो सुबह करीब 4 एक युवक घर के बाहर से बेटी को ले जाते दिखाई दिया। फॉर्म भरवाने गई युवती भी लापता सीकर में कॉलेज का फॉर्म भरवाने के लिए गई युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 26 अक्टूबर की दोपहर को बेटी गांव में ही फॉर्म भरवाने के लिए गई थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया।