सीकर में 25 साल और 28 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। एक केस में परिवार के द्वारा एक युवक पर शक जताया गया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। 25 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 22 अक्टूबर की रात उनकी बहन घर पर ही सोई हुई थी। सुबह परिवार के लोग जागे तो देखा कि बहन घर पर नहीं है। इसके बाद आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की लेकिन बहन का कुछ भी पता नहीं चल पाया। रात 10:30 बजे घर से गायब 28 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 22 अक्टूबर की रात 10:30 बजे के करीब घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। उसके बाद से बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। हालांकि परिवार को शक है कि एक परिचित युवक ही उसे अपने साथ लेकर जा सकता है।