सीकर के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज सुबह से पिछले 24 घंटे में हवा थमने के बाद दिन-रात का तापमान बढ़ गया है। आज ग्रामीण इलाकों में कुछ जगह हल्के बादल छाए हुए हैं। अभी सीकर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी सीकर में मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज बात करें सीकर के तापमान की तो, सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 2 दिन में सीकर में दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 23 अक्टूबर से फिर गिरेगा तापमान जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार, अभी सीकर जिले के मौसम में विशेष बदलाव की कोई संभावना नहीं है। 23 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। हवा का दवाब कम होने के कारण मौसम में गर्मी बढ़ गई है। रात में ठंडक का असर फिर से कमजोर हो गया है।