अखिल भारतीय ‘‘भारत-रत्न’’ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति मुख्यालय सिरोही के अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल ने जिले में चार तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए की गई हैं। नियुक्त किए गए तहसील अध्यक्षों में डॉ. हंसाराम मेघवाल गांव मनोरा को सिरोही तहसील अध्यक्ष, अमराराम मेघवाल उर्फ अमन सरूपगंज को पिण्ड़वाड़ा तहसील अध्यक्ष, हकमाराम मीणा गांव जोगापुरा को शिवगंज तहसील अध्यक्ष और डॉ. अजाराम बामणिया गांव सोरडा को रेवदर तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। लुम्बाराम मेघवाल ने मीडिया को बताया कि ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं। मेघवाल ने अपने आदेश में सभी नवनियुक्त तहसील अध्यक्षों को राष्ट्रहित में कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी तहसील कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश हाई कमान को सूचित करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी पाबंद किया गया है।