पंचायती राज चुनाव के तहत सिरोही, रेवदर, कालंद्री और आबूरोड की ग्राम पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन का दौर शुरू होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सरपंच और वार्ड पंच पद के दावेदारों में उत्साह दिख रहा है। प्रक्रिया की शुरुआत के साथ ही विभिन्न वार्डों के पंच और सरपंच पद के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी की प्रशासनिक टीम केंद्र पर मौजूद रही, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो सके। नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों और नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। उम्मीदवारों द्वारा दिए गए दस्तावेजों की बारीकी से जांच हो रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को संभालने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि केंद्र परिसर में कोई गड़बड़ी न हो। पुलिस प्रशासन आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया शांति से संपन्न हो सके।