सिरोही जिले की 4 पंचायत समितियों की 74 सीटों और जिला परिषद की 14 सीटों के लिए बुधवार को वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहा। कुछ केंद्रों पर इसके बाद भी वोटिंग हुई। जिले की भावरी पंचायत समिति में सर्वाधिक 61.85% और पिंडवाड़ा में 60.71% वोटिंग हुई। वहीं, सिरोही पंचायत समिति में 57.69 प्रतिशत और रेवदर में 58.68% मतदान हुआ। अब इन पंचायत समितियों में पंच और सरपंच का चुनाव 30 अक्टूबर को होगा।