सिरोही में शुक्रवार को पांच दिवसीय अनुसूचित जाति और जनजाति स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसका आयोजन राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड ने जिला मुख्यालय परिसर में किया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति ऋतु जैन थीं, अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन ने की। ऋतु जैन ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी आती है। उन्होंने जिला मुख्यालय पर चारदीवारी बनाने का आश्वासन भी दिया। पुनीत कुमार जैन ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। सीओ स्काउट एम.आर. वर्मा ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। इसमें स्काउट-गाइड को तृतीय सोपान का प्रशिक्षण मिलेगा। अतिथियों का स्वागत स्कार्फ, साफा और स्मृति चिह्न देकर किया गया। सभी स्काउट-गाइड को जिला मुख्यालय से पोशाक भी मिली। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्काउटर गोपाल सिंह राव ने आभार जताया। कन्हैया लाल, किशन लाल देवासी, जितेंद्र कुमार, शर्मिला चौधरी, गाइडर लीला कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।