सोजत शहर के भीतरी क्षेत्र में पटवार घर के पीछे स्थित जाव में सोमवार रात को अचानक घास-फूस और कचरे के ढेर में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने कुछ ही देर में भयंकर रूप ले लिया और आसमान की ओर ऊंची लपटें उठने लगीं। शहर के भीतरी इलाके में लगी इस आग से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत सोजत के दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकलकर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के रिहायशी मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। इससे बड़ा नुकसान और जानमाल का खतरा हो सकता था। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।