नवां गांव के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य सविता बाजिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों व मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। स्कूल में मॉडल मतदान केंद्र स्थापित कर विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम सत्यापन, मतपत्र वितरण, गोपनीय मतदान, मतपेटी में मतपत्र डालने तथा मतगणना की प्रक्रिया समझाई गई। स्लोगन, पोस्टर और काल्पनिक चुनाव चिह्नों के माध्यम से मतदान के महत्व व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वीप प्रभारी विजय व जगदीप, प्रभुराम, इमरान, बलवीर, वेदप्रकाश, बंशीलाल, शकुंतला, मुकेश, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।