बारां| शहर के समीप सुंदलक रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या 34 पर गुरुवार को रेलवे प्रशासन की ओर से रखरखाव तथा ओवर हॉलिंग कार्य कराया जाएगा। जिसके चलते इस फाटक से गुरुवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से काम जरूरी है। जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर सूचना दे दी गई है। फाटक बंद रहने पर सभी वाहन बारां-मांगरोल बायपास रोड नलका फाटक से निकाले जाएंगे। यातायात सुचारू रखने के लिए बारां थाने के एसएचओ को मौके पर पुलिस स्टाफ लगाने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल को भी व्यवस्था संभालने के लिए कहा गया है।