वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में पहले दिन 4 विकेट पर 235 रन बनाए। अमीर जांगू ने शतक लगाया। वे 111 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ जस्टिन ग्रीव्स 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा। बांग्लादेश ने पहले घंटे में शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के 3 विकेट सिर्फ 27 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद जांगू और डेब्यूटेंट केविन विकहम ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। तस्किन और हसन ने शुरुआती झटके दिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद ने ओपनर ब्रैंडन किंग और जोशुआ डा सिल्वा को आउट किया। वहीं, हसन महमूद ने कावेम हॉज का विकेट लिया। 9वें ओवर तक वेस्टइंडीज का स्कोर 27 रन पर 3 विकेट हो गया था। जांगू-विकहम ने 131 रन की साझेदारी की शुरुआती झटकों के बाद अमीर जांगू और केविन विकहम ने पारी संभाली। दोनों ने लंच तक बिना विकेट गंवाए टीम का स्कोर 86 रन तक पहुंचाया। इसके बाद भी दोनों ने बल्लेबाजी जारी रखी और 41.3 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे। इस दौरान विकहम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 61 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने अपनी पारी में जांगू का अच्छा साथ दिया। दोनों टीमों ने दो-दो बदलाव किए सिलहट टेस्ट के लिए बांग्लादेश ने टीम में दो बदलाव किए। शोरिफुल इस्लाम की जगह तस्किन अहमद और चोटिल मोमिनुल हक की जगह मुशफिकुर रहीम को शामिल किया गया। वेस्टइंडीज को भी दो बदलाव करने पड़े। जॉन कैंपबेल और टैगेनरीन चंद्रपॉल वायरल बुखार के कारण मैच से बाहर हैं। उनकी जगह जोशुआ डा सिल्वा और केविन विकहम को टीम में मौका मिला। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की ट्रेड डील:IPL ऑक्शन से पहले लिविंगस्टोन-जैक एडवर्ड्स चेन्नई पहुंचे; खलील-एलिस हैदराबाद में शामिल IPL 2027 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड डील हुई है। इस डील में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। हैदराबाद से खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई की टीम में शामिल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…