बांसवाड़ा| आदर्श बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल खमेरा में प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एएसआई शंकरलाल रहे। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में रक्षित जैन ने 95.80% के साथ टॉप किया, जबकि जिनल जैन (92.80%), दीक्षित पंचाल (91%), भव्य जैन (90.80%) और निर्मला निनामा (90.40%) ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। इसी तरह कला वर्ग में विधि सोनी ने 90% अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 में आयुषी बुनकर (95.80%) और नैतिक पंचाल (95.33%) अव्वल रहे। समारोह में इन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय का विज्ञान, कला और कृषि तीनों संकाय में 100% परिणाम रहा। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप आमेटा ने किया। अंत में संस्थापक भानुप्रसाद आमेटा ने आभार जताया।