जैसलमेर | जैसलमेर से जोगीदास धाम के लिए 18वां पैदल यात्रा संघ गुरुवार को धार्मिक उल्लास के साथ रवाना हुआ। नगर परिषद की उप सभापति मधुबाला देवीसिंह चौहान ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद झंडी दिखाकर पदयात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। यह संघ डेडानसर रोड स्थित मां स्वरूप मंदिर प्रांगण से जयकारों के बीच रवाना हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने पदयात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत कर मंगल यात्रा की कामना की। यात्रा में शामिल जातरू पैदल चलकर जोगीदास धाम पहुंचेंगे और विशेष पूजा अर्चना करेंगे।