भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मदन राठौड़ का पुतला दहन किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ पद से इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि पाकिस्तान को लेकर दिया गया कथित बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे देशवासियों के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों के परिजनों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, सैनिकों के शौर्य और शहीद परिवारों के सम्मान से जुड़े विषयों पर जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मदन राठौड़ को पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, पीसीसी सदस्य चंद्रप्रकाश मीणा, महासचिव कैलाश जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश बैरवा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कशिश धाकड़, पूर्व उपसभापति अब्दुल गनी, सेवादल प्रदेश महासचिव अशरफ देशवाली, कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी, पार्षद राकेश, रोहित गुर्जर, दिनेश यादव, जिला शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल यादव, किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष अजीज नाजा, मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व प्रधान महावीर बैरवा, पंचायतराज जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।