शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को ओबीसी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ महिला राष्ट्रीय महासचिव अंकलेश जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया है। जाखड़ ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में ओबीसी समाज के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की और उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर मजबूती की आवश्यकता बताई। वर्ष 2027 की जनगणना में ओबीसी के लिए स्वतंत्र व पृथक कॉलम शामिल किया जाए, ताकि ओबीसी समाज की जातिवार जनसंख्या का सही आंकड़ा उपलब्ध हो सके। प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण बालाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समान प्रतिनिधित्व और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ओबीसी समाज की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा। शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, वरिष्ठ एडवोकेट आशाराम सैनी, जिला प्रवक्ता एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, चन्द्रमोहन सैनी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनिता कपुरिया, रामरतन सिहाग आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान धर्मेन्द्र बुडानिया, संजय भाटी, सुशील स्वामी, शर्मिला भाकर, कुरडाराम भाकर, चन्द्रप्रकाश सैनी, अर्चनराम, सुरेश फोगावट, दिनेश घंटेल, लोकेश सैनी, सोहनलाल मेघवाल, शंकर डाबला आदि मौजूद रहे।