चूरू | जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। जिले में शनिवार को सुबह शाम तक मौसम साफ रहा व धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 34.0 व न्यूनतम 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम 21.2 डिग्री रहा था। जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां 18 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है। 19 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर भागों में आगामी पांच-छह दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।