भास्कर संवाददाता| परतापुर श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना ने ग्राम खैरन का पाड़ला और बोरी में रविवार को ग्राम स्तरीय बैठकें कीं। बैठकों में पाटीदार समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने संगठन को तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक में समाज के हितों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने चार मांगों पर जोर दिया। सरदार पटेल जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने, टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण लागू करने, सरदार पटेल कल्याण बोर्ड का अविलंब गठन करने की मांग की साथ ही सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाटीदार मसोटिया ने कहा कि संगठन बड़े आंदोलन की तैयारी में है। उद्देश्य समाज की जायज मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो आने वाले समय में बड़ा जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में सामाजिक कुरीतियां छोड़ने पर भी मंथन हुआ। युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। बैठक में संरक्षक महिपाल चितरोड़िया, प्रदेश सचिव गमीरचंद पाटीदार, सोशल मीडिया प्रभारी निलेश पाटीदार, गढ़ी ब्लॉक संगठन मंत्री भानजी पाटीदार, जिला संयोजक जगदीश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। बांसवाड़ा| शहर के प्रमुख व्यायामशालाओं के अध्यक्षों की मौजूदगी में कुश्ती संघ के संरक्षक भवानी जोशी की अनुशंसा पर जिला कुश्ती संघ का गठन किया। इसमें अध्यक्ष परवेश राठौड़ उर्फ पमा पहलवान, उपाध्यक्ष इंद्रजीतसिंह, धरवेश कटारा, सचिव बलवंत वसीटा, कोषाध्यक्ष डॉ. विजय जोशी, सह कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल, सदस्य रवि खन्नीवाला, अनुप आमलिया, कपिल गेहलोत, चंदन पहलवान, विजेंद्र शर्मा, कुणाल सर्राफ को बनाया गया।