भास्कर न्यूज | झालावाड़ शाइन इंडिया फाउंडेशन की ओर से एक निजी विद्यालय में अंगदान-नेत्रदान पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधन ने फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. कुलवंत गौड़ की टीम के ज्योति मित्र नितिन कटारिया, अजय मोमिया के प्रयासों की सराहना की। प्रबंधन ने कहा, कार्यशाला से विद्यार्थियों, शिक्षकों में नेत्रदान को लेकर सकारात्मक सोच बनी। कार्यशाला में डॉ. गौड़ ने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के साथ समाधान बताया। उन्होंने मृत्यु के बाद नेत्रदान का महत्व समझाया। मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी पर बात रखी। उन्होंने बताया, एक नेत्रदाता दो लोगों के जीवन में रोशनी ला सकता है। कार्यशाला में प्रधानाध्यापक पीयूष माथुर, स्टाफ देवराज गुर्जर, शिवानी शर्मा, निरंजन कुमार शर्मा, लविना शर्मा, प्रियंका शर्मा, लोकेश जोशी, अजय जोशी, प्रीति शर्मा, नीना शर्मा ने भी भाग लिया।