भरतपुर| आर्थिक तंगी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ उनकी निजता और स्वाभिमान बनाए रखने के उद्देश्य से भरतपुर के सुभाष नगर क्षेत्र में ‘नेकी दरबार’ का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज बस स्टैंड हीरादास के पास संत कौशिक आश्रम में आशा मल्टीपरपज सोसाइटी की ओर से संचालित इस सेवा केंद्र के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सेवादार साधना शर्मा के अनुसार, संस्था की ओर से आपात परिस्थितियों में वरिष्ठ नागरिकों सहित जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क आवास, भोजन, उपचार और देखरेख की व्यवस्था है। संस्था का कहना है कि सहायता में धर्म, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। संस्था के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्गों को राशन किट पहुंचाई ।