श्रीगंगानगर| सेतिया कॉलोनी स्थित हाथी वाले गणेश मंदिर में नौ दिवसीय मां शेरावाली महोत्सव के सातवें दिन मां तारा रानी की संगीतमयी कथा हुई व भजनों की धूम रही। कथावाचक देवेंद्र खुराना ने मां की महिमा का गुणगान किया। महाआरती कराई। इस दौरान बाल स्वरूप में वैष्णवी बतरा ने मां दुर्गा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। संकीर्तन मंडलों के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और मंदिर जयकारों से गूंज उठा। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार 18 अक्टूबर को शाम 5.30 से 7.30 बजे तक डांडिया उत्सव होगा। इसे लेकर महिलाओं और युवतियों में भारी उत्साह है।