ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से तीन दिवसीय चैतन्य झांकियों के कार्यक्रम का समापन गुरुवार रात को हुआ। राजयोगिनी ब्रकु चंद्रकांता बहन के सानिध्य में हुए समापन समारोह में महंत संजयनाथ, भाजपा नेता सुमित्रा पूनिया, लाल मोहम्मद भियाणी, पार्षद अनुराग पूनिया, पार्षद राहुल पारीक, प्रेम मित्तल, सत्यपाल पांडिया, डॉ. सत्यनारायण शांडिल्य, अंतरराष्ट्रीय गायिका मनीषा शांडिल्य, नंदकिशोर मित्तल व रमाकांत शर्मा मंचस्थ अतिथि थे। कार्यक्रम में नौ देवियों की चैतन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बाल व वरिष्ठ कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर एमएन कुरैशी, कौशल पूनिया, पवन गट्टानी, राजेश फतेहपुरिया, गजानंद शर्मा, गणेश दाहिमा आदि का सम्मान किया गया। विशिष्ट सेवाओं के लिए बालकिशन किशनपुरिया, सतवीर वर्मा, जगदीश भाई, सरोज शर्मा, विमला यादव आदि का स्वागत किया गया। राजयोगिनी ब्रकु चंद्रकांता ने झांकियों का आध्यात्मिक महत्व बताया। ब्रकु शोभा बहन ने आभार जताया। संचालन प्राचार्य अनिल शास्त्री ने किया।