बांसवाड़ा| उड़ान सेवा संस्थान की ओर से रातीतलाई में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को चित्रकला की बारीकियां सिखाई गई। साथ ही बच्चों से गमलों पर चित्रकारी करवाकर सृजनात्मक कार्य को बढ़ावा दिया और पर्यावरण संबंधी जानकारी दी। खेलकूद प्रतियोगिता करवाई, इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बालिका महिमा ने सुंदर कथक नृत्य प्रस्तुत किया। इस आयोजन की अध्यक्षता पार्षद चंदा डामोर ने की। निर्णायक नेहा और अंजना कुमावत रहीं। इस अध्यक्ष रोजी केडिया, अर्चना तिवारी, साधना, अंजू कोठारी, वसुधा, शिप्रा आदि उपस्थित रहीं।