भास्कर न्यूज| बारां नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर बुधवार और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर शुक्रवार को होगा। इन दोनों चरणों में जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा, वहां संबंधित मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।