मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र पुलिस कोटा से दो गाड़ियों में लेकर रवाना हुई। काफिले में आगे थाना अधिकारी रामस्वरूप की गाड़ी एस्कॉर्ट करती हुई चली। हथियारबंद जवानों से भरी बस सहित 5 से 7 पुलिस गाड़ियां काफिले में शामिल रही। कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोटा बॉर्डर (मंडाना-गोपालपुरा) तक एस्कॉर्ट किया। इसके बाद मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ( 8 लेन) के रास्ते महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई। इससे पहले तीनों आरोपियों को रात भर कोटा के लॉकअप में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। सुरक्षा के लिहाज से थाने में कमांडो व हथियारबंद जवान तैनात रहे। पूरे थाने के सीसीटीवी कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ा गया है, ताकि आरोपियों की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जा सके। एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि कोटा पुलिस ने हथियारबंद जवानों की मौजूदगी में तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को हैंडओवर कर दिया है। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम तीनों आरोपियों को लेकर सड़क मार्ग से महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर कोटा पुलिस के जवान भी उनके साथ गए हैं। कोटा पुलिस के जवान मुंबई पुलिस की टीम को जरूरत के अनुसार रास्ते में आगे तक एस्कॉर्ट करेंगे। रेलवे कॉलोनी थाना सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सभी आरोपियों को बालिग मानते सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने रात में आरोपियों से पूछताछ की। देर रात सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम भी रेलवे कॉलोनी थाने पहुंचीं। सुरक्षा कारणों के चलते मुंबई पुलिस ने आरोपियों को रवाना करने का फैसला टाला था। नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी बता दें मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में सोमवार को कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन हमलावरों को पकड़ा था। तीनों पुणे-जयपुर ट्रेन (12939) के जनरल कोच में अलग-अलग जगह बैठे थे। आरोपी ट्रेन से जयपुर पहुंचते और जयपुर से बस से दिल्ली व वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… -------------- ये खबर भी पढ़िए… टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में सोमवार को कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन हमलावरों को पकड़ा है। तीनों पुणे-जयपुर ट्रेन (12939) के जनरल कोच में अलग-अलग जगह बैठे थे। आरोपी ट्रेन से जयपुर पहुंचते और जयपुर से बस से दिल्ली व वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे। (पढ़िए पूरी खबर)