श्रीगंगानगर| इमीग्रेशन सेंटर संचालक को चोट मारने और एक लाख रुपए की डकैती के आरोपी तेजेंद्रपाल सिंह टिम्मा की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ​िगरफ्तारी के दौरान पुलिस कर्मियों से मारपीट और धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में न्यायालय ने टिम्मा को ​अग्रिम जमानत नहीं दी। अपर जिला सेशन न्यायालय संख्या-1 ने शनिवार को प्रकरण की गंभीरता के आधार पर आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।