टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिले भर में मंगलवार को दशहरा पर्व मनाया गया। परंपरा के अनुसार शाम को गाजे बाजे के साथ श्री राम जी की शोभायात्रा निकाली गई। फिर सवा आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच रावण दहन किया गया। जिला मुख्यालय पर भी आज नगर परिषद् टोंक के तत्वाधान में आयोजित दशहरा महोत्सव आयोजित किया गया। हाट बाजार मैदान टोंक में आज रात साढ़े आठ बजे से पौने नौ बजे तक 51 फीट ऊंचे रावण, 45-45 फीट ऊंचे मेघनाद एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई। रावण दहन से पूर्व बड़ा कुंआ टोंक से भगवान श्री राम की सवारी बैंडबाजों से निकाली गई। सवारी में बैंड के आलावा व्यायामशाला के स्वंयसेवक पट्टेबाजी करते हुए चल रहे थे। साथ ही रथ में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान आदि सवार थे। दशहरा की सवारी बड़ा कुंआ से रवाना होकर नौशे मियां का पुल, कचहरी, काफला बाजार, पांच बत्ती, सुभाष बाजार, घंटाघर, कंकाली माता मंदिर होते हुए हाट बाजार पहुंची। जहां राम रावण संवाद कार्यक्रम के बाद भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे आसमान में रंग बिरंगी रोशनी के नजारे देखे गए। बाद में भगवान श्री राम ने बुराई एवं असत्य के प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। दशहरे की सवारी का जगह - जगह स्वागत किया गया। वहीं सवारी के साथ भी आतिशबाजी की गई। एसडीएम सीमा खैतान, नगर परिषद आयुक्त धर्म पाल जाट, डिप्टी मृत्युजय मिश्रा, नायब तहसीलदार पूजा अटल सचिव सीमा चौधरी, सभापति मयक गोयल, राजैन्द गोयल , पार्षद गणों प्रहलाद सिंह सौलकी, हसराज गाता, शैलैन्द गोयल, रामदेव गुर्जर, हरैन्द सारी, मदन किर, प्रिया सैनी, भाग चन्द गुर्जर, मन्जू, भाजपा जिला अध्यक्ष चन्दवीर सिंह चौहान, देवराज गुर्जर, प्रभु बाडोलिया, अमित जैन छा मुनिया, नीतू आलू वालिया, मुकेश सैनी, मुकेश कश्यप, हैमन्त सैनी, राहुल गुर्जर आदि गणमान्य जन व अधिकारी मौजूद रहे। चेयरमैन बोले- विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व हाट बाजार में आयोजित दशहरा पर्व में राम-रावण युद्ध संवाद के दौरान नगर परिषद चेयरमैन मयंक गोयल ने कहा कि यह पर्व महज रावण का पुतला दहन करने तक ही सीमित नहीं है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की और अधर्म पर धर्म की जीत है। इस पर्व को हम विजय के रूप में मनाते है। हर बुरे कार्य को त्यागकर हमें अच्छे मार्ग पर चलना है। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन लक्ष्मी जैन ने भी मंच को संबोधित किया।