राजस्थान में महिला सुरक्षा के लिए 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने रविवार को जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में इन यूनिट्स का शुभारंभ किया। साथ ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मियों को हर महीने निश्चित यात्रा भत्ता देने की घोषणा की। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टोंक में भी हुआ, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव सहित कालिका यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। कालिका यूनिट्स को हर महीने मिलेगा यात्रा भत्ता मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह निश्चित यात्रा भत्ता देने की घोषणा की। यह भत्ता थानों और पुलिस चौकियों में तैनात कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई को मिलने वाले यात्रा भत्ते की तरह होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्र शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व मातृ शक्ति के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोपरि रखने की सीख देता है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार महिला और बालिका सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है, ताकि वे बिना भय के शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ सकें। जयपुर में हुए कार्यक्रम का टोंक में भी लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव और टोंक की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के पुलिस प्रशासन के अधिकारी और महिला यूथ सीएलजी के सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।