टोंक मुख्यालय पर प्रेरणा ग्रुप ऑफ टोंक और भारत विकास परिषद महिला शाखा की ओर से गरबा रास 2026 का आयोजन किया गया। महिलाओं और बालिकाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने गरबा-डांडिया किया। कार्यक्रम में महाआरती, लाइव म्यूजिक, फूड काउंटर, लकी ड्रॉ और डीजे नाइट सहित कई गतिविधियां हुईं। गरबा-डांडिया के साथ दिखी भारतीय संस्कृति की झलक कार्यक्रम में सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की झलक देखने को मिली। मां दुर्गा की भक्ति, गरबा की रंगीन छटा और पारंपरिक संगीत से आयोजन स्थल का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। महिलाओं ने रंग-बिरंगे लहंगों और पारंपरिक परिधानों में गरबा एवं डांडिया की प्रस्तुतियां दीं। महाआरती, लाइव म्यूजिक, फूड काउंटर, सरप्राइज गिफ्ट्स, फन एवं धमाल, लकी ड्रॉ, आतिशबाजी और डीजे नाइट कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे। रूपल शैलेश गोयल रहीं मुख्य अतिथि कार्यक्रम में रूपल शैलेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सम्माननीय अतिथियों में पूर्व नगर परिषद चेयरमैन लक्ष्मी जैन, बीना जैन, हर्षिता शर्मा और सुमन कला मौजूद रहीं। मंच संचालन डीडी मंगल ने किया। सह-मंच संचालिका चिनू पारीक ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। रेखा जाजू के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन कार्यक्रम संयोजिका रेखा जाजू के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ। प्रेरणा ग्रुप ऑफ टोंक और भारत विकास परिषद महिला शाखा टोंक की सदस्याओं ने व्यवस्थाओं, अतिथि सत्कार और कार्यक्रम संचालन में सहयोग दिया। आयोजन में सक्रिय सहयोग देने वाली सदस्याओं में अल्पना जोंवाल, अंशु सोनी, अरुणा सोनी, रेखा सोनी, हेमा शर्मा, रेनू सोनी, भावना जैन, सुधा लोढ़ा, पंकज गर्ग, स्नेहलता शर्मा, ज्योति विजय, लक्ष्मी विजय और रिंकू गर्ग सहित अन्य सदस्याएं शामिल रहीं।